ABC NEWS: भाजपा सरकार में योगी जी का बुलडोजर केवल आम आदमी और कांग्रेस के लोगों पर ही चलता है लेकिन भाजपाइयो पर कोई कार्रवाई नही होती है. ये बात किसान बाबू सिंह यादव के परिजनों से मिलने आये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कही. प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार दोपहर को मृतक किसान बाबू सिंह यादव की पत्नी बिटान देवी, बेटी काजल और रूबी से मिले.

उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली. फिर उन्होंने परिवार की पार्टी की ओर से हर सम्भव मदद दिलाने का आश्वासन दिया. अजय राय ने पुलिस कमिश्नर डॉ आर के स्वर्णकार को फोन आरोपितों की गिरफ्तारी के बारे में भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि योगी सरकार में आम आदमी असुरक्षित है. भाजपा के ही लोग जनता के साथ आपराधिक घटनाएं कर रहे हैं. सत्ता के दबाव में पुलिस भी कुछ नही कर रही है. उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या के मामले को दो माह बीत बीत गये लेकिन सिर्फ दो आरोपितों की ही गिरफ्तारी की है बाकी सभी फरार हैं. पुलिस ने महज अभी तक धारा 82 की कार्रवाई कर खानापूर्ति की है. उन्होंने कहा कि सरकार आरोपित प्रियरंजन को संरक्षण दे रही है जिस कारण से अभी तक उसे बाल आयोग से नही हटाया गया.
उन्होंने कहा कि किसान के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी आंदोलन करेगी. करीब 20 मिनट रुकने के बाद प्रदेश अध्यक्ष रवाना हो गए.

