ABC NEWS: अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा. इस अवसर पर पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे. प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे होगा. रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्यों ने आज पीएम मोदी से मुलाक़ात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया था, जिसे पीएम मोदी स्वीकार किया है. हाल ही में पीएम मोदी ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का भी जिक्र करते हुए कहा था कि सदियों का इंतजार खत्म हो रहा है. राम मंदिर का निर्माण हमारी जीत जैसा है. भगवान राम आने ही वाले हैं.
कुछ समय पहले राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास जी महाराज ने कहा था 15 जनवरी से 24 जनवरी को अनुष्ठान होगा. हमारी ओर से पीएमओ को पत्र लिखा गया और इस पर जवाब भी आ गया है. अब यह तय हो चुका है कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या आएंगे, प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को ही होगी. इस कार्यक्रम के लिए और भी लोगों को बुलाया गया है.

