ABC NEWS: (भूपेंद्र तिवारी ) कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनकी कला निवासी सोनू की दो साल की बच्ची को तेज रफ्तार नशे में धुत कार चालक ने पलंग में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद इलाकाई लोगों आता देख कार सवार दोनों युवक मौके से भागने लगे. थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कार चालकों पर कार्रवाई की जा रही है. एक युवक को मौके से भीड़ ने पकड़ लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है.
यही नहीं इस दौरान कार ने रिक्शे में भी टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, बच्ची की मां रिंकी प्राथमिक उपचार के बाद कर चालक पर कार्रवाई करने के लिए बच्ची को गोद मे लेकर थाने पहुंच गई.
घटना के बाद इलाकाई लोगों ने कार सवार को दौड़ाया, जिसमे कार सवार एक युवक मौके से फरार हो गया. वहीं, दूसरे युवक को लोगों ने दबोच कर जमकर पिटाई की. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. लोगों ने ईट-पत्थर से कार के शीशे तोड़ दिए. थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है.

