ABC News: कानपुर के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल पार्क में चल रही श्री मद् भागवत कथा के सातवें दिन तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने विभिन्न प्रसंग सुनाए.

इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े दो मिथक के बारे में भी चर्चा की. जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि गोपियां नदी में बिना वस्त्र के नहीं नहा रही थीं और भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों की साड़ी नहीं चुराई थी. भागवत न पढ़ने की वजह से भगवान श्रीकृष्ण पर वितंडावाद खड़ा कर दिया गया.

इसके अलावा जगतगुरू ने कहा कि रासलीला पूरी तरह से निर्दोष है. भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए जगतगुरू ने बताया कि भागवत में कुल श्लोकों की संख्या 18 हजार हैं जबकि गीता में सिर्फ 14 हजार ही छपे हैं. वेदव्यास जी ने 17 हजार 999 श्लोक लिखे, जबकि एक श्लोक की रचना भगवान कृष्ण की बंसी ने किया. लीलाओें के वर्णन के दौरान स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि भगवान की लीला हमेशा सुनना चाहिए, उसका अनुकरण नहीं करना चाहिए.

