ABC News: कानपुर के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल पार्क मेें चल रही श्री मद् भागवत कथा में जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने जीवन के लक्ष्य का वर्णन किया.

जगतगुरू ने कहा कि जिस तरह नदी का जल सागर में मिलकर अचल हो जाता है, उसी तरह श्री हरि को जब कोई जीव पा जाता है तो वह अचल हो जाता है. उन्होंने कहा कि जीव जब स्थिर होता है तभी वह भगवान को पाता है, ऐसे में जीवन का अंतिम लक्ष्य केवल भगवान होने चाहिए.

स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि प्रभु की शरणागति पर सभी का अधिकार होता है लेकिन जब तक मनुष्य पर विपत्ति आती है, तभी वह भगवान की शरण में जाता है.

राम नाम की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले जन्म से लेकर अंतिम यात्रा तक रामजी को गाया जाता था, लेकिन अब विवाह में लाउड संगीत बजाया जाता है. इस दौरान उन्होंने समुद्र मंथन से जुड़ी कथा का भी उल्लेख किया.
रिपोर्ट: सुनील तिवारी

