ABC NEWS: कानपुर के चकेरी थानांतर्गत अहिरवां में ई बस डिपो में शुक्रवार तड़के चार्जिंग के दौरान बैट्री फटने से ई बस में आग लग गयी जिससे डिपो में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते दो अन्य बसें भी आग की चपेट में आ गईं. मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन आग से तीनों बसे पूरी तरह से जल गईं.
अहिरवां के संजीव नगर में ई बस डिपो ने शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे बसों को चार्जिंग पर लगाया गया था. अचानक एक बस की बैट्री चार्जिंग के दौरान फट गई जिससे बस में आग लग गयी. आग लगने से डिपो में हड़कंप मच गया. आनन फानन डिपो में मौजूद कर्मचारियों ने अन्य बसों को बाहर निकालना शुरू कर दिया और दमकल समेत पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में आग की चपेट में दो अन्य बसें भी आ गयीं. तीनों बसें धूं धूंकर जलने लगी.
मौके पर चकेरी पुलिस समेत दमकल की चार गाड़ियां पहुंची. फिर आग को बुझाना शुरू किया. करीब डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

