ABC News: बर्रा बाईपास से जरौली जाने वाली कर्रही रोड को चंद्रयान-3 के नाम पर रखने के बाद अब चकेरी से एयरपोर्ट जाने वाला रास्ता शिवशक्ति मार्ग कहलाएगा. इसको लेकर मोतीझील स्थित प्रमिला सभागार में महापौर ने पार्षदों के साथ बैठक की.

जिसमें प्रस्ताव पास कर सदन को भेजा गया है.आपको बता दें कि चंद्रयान-3 ने चांद पर जिस स्थान पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी. उस जगह को पीएम मोदी ने शिवशक्ति प्वाइंट के नाम से संबोधित किया था. इसी के बाद अब महापौर ने चकेरी से एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते का नामकरण शिवशक्ति मार्ग रखने में दिलचस्पी दिखाई है. प्रमिला सभागार में हुई बैठक में चंद्रयान तीन की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी गई. बैठक में सभी पार्षदों ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित करते हुए 23 अगस्त को अंतरिक्ष दिवस मनाने का ऐलान किया.
रिपोर्ट: सुनील तिवारी

