ABC News: ऐसा लग रहा है कि कानपुर में चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है. कानपुर में चोरी की बढ़ती वारदातें पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रही हैं. चकेरी से लेकर साउथ सिटी तक, चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा देखा जा रहा है.

चोरी की एक और वारदात इस बार किदवईनगर में संजय वन इलाके में हुई है. यहां पर एक ही रात में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया और लाखों की नकदी जेवरात पार कर दिए., सुबह जब घर के लोग सोकर उठे, तो उन्हें वारदात का पता चला. बताया जा रहा है कि चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने केवल नकदी और जेवरात पर ही हाथ साफ किया. चांदी के सिक्के नकली लगने पर उन्हें हाथ तक नहीं लगाया.

पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी में सुबह करीब साढ़े चार बजे के आसपास एक संदिग्ध कैद हुआ है. वहीं, चोरी की सूचना पर मौके पर किदवईनगर पुलिस भी पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर चोरों के बारे में पड़ताल की जा रही है.

