ABC NEWS: ( भूपेंद्र तिवारी ) पहाड़ो पर हो रही बारिश से कानपुर में गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है. बिठूर कटरी के कई गांव बाढ़ की चपेट के मुहाने पर खड़े है. ख्यौरा कटरी के भगवानदीन पुरवा में बाढ़ के चलते करीब चालीस परिवार फसे है. मौके पर शुक्रवार को डीएम विशाख जी मौके पर पहुंचे जल भराव का आकलन किया. साथ ही तहसील कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि लगातार निगरानी की जानी चाहिए, गांव के अंदर रह रहे परिवारों की सूची बनाए, एक एक सदस्य का सूची में नाम हो. बाढ़ चौकी से कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए. डीएम विशाख जी ने मौके का आकलन कर रहा गांव से आने जाने वालों के लिए ट्रैक्टर लगा रहना चाहिए कोई भी पानी के बीच से होकर न निकले. गांव के अंदर घरों तक पानी पहुंचते ही लोगो को सुरक्षित ठिकानों में पहुंचाने का काम किया जाए. लगातार निगरानी टीम सतर्क रहे . बाढ़ सेंटर पर सूचना अवगत कराते रहे. मौकेपर एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार एडीएम सिविल सप्लाई अजीत कुमार एसडीएम अनुभव गोपाल समेत तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे.
मालूम हो कि कानपुर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. गंगा बैराज से सिंहपुर के बीच स्थित ख्यौरा कटरी के भगवानदीनपुरवा का सड़क संपर्क टूट गया है. इस गांव की मेन रोड पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया है. गांव के 40 परिवार पूरी तरह बाढ़ से घिर गए हैं. दूसरी ओर गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

कानपुर स्थित अटल घाट की सीढ़ियां तक डूब गई हैं
शुक्लागंज में भी हालात खराब
पहाड़ों पर हो रही बारिश से कानपुर की दोनों कटरी के गांवों के साथ ही शुक्लागंज के निचले मोहल्लों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. हरिद्वार और नरौरा बैराज से भारी मात्रा में आ रहे पानी ने गंगा को और विकराल बना दिया है. कटरी के बगीचों से होता हुआ पानी यहां के गांवों को घेरना लगा है.
स्कूल नहीं जा सके गांव के बच्चे
सड़कों में हुए जलभराव होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. चालीस परिवार संकट में हैं. अभी घरों की दहलीज तक पानी आ गया है. लगातार जलस्तर बढ़ने से इसका खतरा भी मंडराने लगा है. सभी लोगों ने सामान समेटना शुरू कर दिया है.

