ABC NEWS: ( भूपेंद्र तिवारी ) कानपुर शहर की आयुध कंपनी लघु शस्त्र निर्माणी एसएएफ ने 50 मीटर तक मार करने वाली देश की पहली साइड स्विंग रिवाल्वर की औपचारिक लॉन्चिंग शुक्रवार को की. इसके अलावा रिवॉल्वर की बुकिंग 21 अगस्त से होगी. अभी तक इस तरह की रिवॉल्वर कंपनी में नहीं बनती थी. विदेशी लुक वाली इस रिवाल्वर का भार 675 ग्राम है.
यह रिवॉल्वर अब तक की दूसरी सबसे हल्की रिवॉल्वर होगी। एडवांस वेपंस इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड की इकाई लघु शस्त्र निर्माणी में एक साल में बनकर तैयार की गई इस रिवाल्वर की कीमत तय कर ली गई है. डीलरों को रिवॉल्वर 1,26,000 रूपये में और आम ग्राहक को यह रिवाल्वर 1,40,000 रुपए में मिल सकेगी.
इस रिवॉल्वर की सरफेस पर सेरिकोटेड की कोटिंग की गई है. चलते इसका लुक बेहतरीन हो गया है. इसके अलावा इसकी बैरल में क्रोम प्लेटेड का उपयोग किया गया है. इससे इसकी सुरक्षा फीचर और चलने में आसानी हो गई है. मेंटीनेंस की भी कोई परेशानी नहीं होगी. 600 राउंड परीक्षण के बाद इस रिवॉल्वर को बाजार में उतारा गया है.
अन्य रिवॉल्वरों की तुलना में 25 से 50 ग्राम कम है वजन
एडवांस वेपंस इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राजीव शर्मा ने बताया कि साइड स्विंग सिलिंडर खुलने वाली नई रिवॉल्वर का वजन भी अन्य रिवॉल्वरों की तुलना में 25 से 50 ग्राम कम है। .32 कैलिबर में इतनी मारक क्षमता में यह हल्की रिवॉल्वर होगी। ट्रिगर आसानी से चलेगा. वुडेन ग्रिप लगाई गई है. 21 अगस्त से बुकिंग शुरू होगी.
कैलिबर: .32
रेंज : 50 मीटर
परीक्षण: माइनस 30 डिग्री तापमान से लेकर 55 डिग्री तापमान पर भी शानदार प्रदर्शन

