ABC News: कानपुर में चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं. इस बार चोरों ने साउथ सिटी की मार्बल मार्केट में टाइल्स शोरूम को निशाना बनाया है. शोरूम में घुसे नकाबपोश चोर ने यहां पर पौने दो लाख की नकदी पार दी.

चोरों ने जूही थानाक्षेत्र अंतर्गत मार्बल मार्केट में अग्रवाल टाइल्स एंड ग्रेनाइट की दुकान को निशाना बनाया, नकाबपोश चोर दराज तोड़ कर 1 लाख 75 हजार रुपये चोरी कर ले गए. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सुबह जब शोरूम खुला तो मेज की दराज टूटी देखकर चोरी का पता चला. इस पर संचालक के होश उड़ गए. उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल ली. जूही थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है. जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा.

