ABC News: कानपुर के साकेतनगर स्थित डॉ. बृज किशोरी दुबे मेमोरियल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह दिखाई दिया. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देश के लिए बलिदान देने वाले सेनानियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया.

स्कूल में हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बताया गया कि आजादी के लिए न जाने ही कितने वीरों ने अपने प्राणों की आहूति दी थी. वीरों की शहादत की गाथा को भी यहां पर बच्चों को बताया गया.

इस दौरान हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया. तिरंगी वेशभूषा और देशभक्ति के गीतों के बीच यहां पर भारत माता का जयघोष भी गूंजा.

कार्यक्रम में चीफ गेस्ट पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने यहां पर बेहतर परफॉर्म करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

स्कूल की प्रबंधक इंद्राणी दुबे और प्रिंसिपल अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि आजादी की आराधना-शहीदोें को सलाम कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को देश की आजादी के बारे में बताया गया.

इस दौरान कई बच्चों ने आजादी के रणबांकुरों के चरित्र का भी अभिनय किया. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अंदर देशभक्ति की भावना को संचार करना था, जिससे उनके अंदर अभी से देशप्रेम की भावना जाग्रत हो सके.
रिपोर्ट: सुनील तिवारी

