ABC News: (रिपोर्ट: सुनील तिवारी) मेरी माटी-मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान के अभियान के तहत नगर निगम मुख्यालय से तिरंगा रैली निकाली गई. महापौर प्रमिला पांडेय की अगुवाई में निकली रैली में एक बार फिर बुलडोजर आकर्षण का केंद्र रहा.

खुद महापौर प्रमिला पांडेय और नगर निगम में पार्षद दल के उपनेता नवीन पंडित बुलडोजर पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर उसे लहराते रहे. मोतीझील से निकली तिरंगा रैली में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा एनसीसी कैडेट्स भी शामिल हुए. भारत माता के जयघोष के बीच तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए घंटाघर चौराहा पर समाप्त हुई.

घंटाघर चौराहा पर सभी ने भारत माता की प्रतिमा के सामने पुष्पांजलि अर्पित की. तिरंगा रैली के दौरान लोगों के बीच राष्ट्रध्वज का भी वितरण किया गया. सभी ने 15 अगस्त को अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराने का आह्वान किया गया. महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सभी उत्साहित हैं. बुलडोजर को लेकर उन्होंने कहा यह तो योगी जी की सवारी है.

