ABC News: कानपुर में घंटाघर स्थित वेजीटेबल ऑयल गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई. सूचना पर दमकल की एक दर्जन गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की क़ड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

सिविल लाइन निवासी हुमांयू फर का मंजूश्री टॉकीज घंटाघर के पीछे वेजीटेबल ऑयल के दो गोदाम हैं. देर रात गोदाम में अचानक आग लग गई. गोदाम के हर खाली स्थान पर कुछ मजदूर मौजूद थे. इस दौरान यहां सो रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई. इसके बाद लाटूश रोड, कर्नलगंज और फजलगंज फायर स्टेशन से एक के बाद एक 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची. पुलिस ने गोदाम के बगल में मौजूद मकानों को खाली करा लिया. घरों के अंदर रखे एलपीजी सिलेंडर भी बाहर निकाल लिए गए. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि जांच में अब तक शॉर्ट सर्किट की बात बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि गोदाम में एक बार और जांच कराने के साथ आग के कारणों का पता किया जाएगा.

