ABC News: गोविंदनगर पुलिस ने इनामी हिस्ट्रीशीटर विकास बाल्मिकी उर्फ मैडी को गिरफ्तार किया है. 25 हजार के इनामी अपराधी विकास बाल्मिकी उर्फ मैडी पर हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, एनडीपीएस समेत 16 मुकदमे दर्ज हैं.

पिछले काफी समय से विकास बाल्मिकी का आतंक गोविंदनगर में देखा जा रहा था. गोविंदनगर बस्ती में आरोपी ने कई लोगों से मारपीट के अलावा जानलेवा हमला भी किया था. इसके बावजूद मैडी की गिरफ्तारी न होने पर गोविंदनगर पुलिस पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे. इसके बाद अब पुलिस ने वांछित चल रहे विकास बाल्मिकी उर्फ मैडी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मैडी के पास से तमंचा, कारतूस, डंडा आदि बरामद किया है. डीसीपी साउथ का कहना है कि इनके साथ का एक और अपराधी विवेक फरार चल रहा है. उस पर भी 25 हजार का ईनाम घोषित है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा.

