ABC NEWS: ( भूपेंद्र तिवारी ) कानपुर में वर्षों से बंद पड़ीं गुरुद्वारा कीर्तनगढ़, गुमटी नंबर पांच की 10 गुल्लकों को खोलने का सिलसिला शुक्रवार को शुरू हो गया. यह गुल्लकें आपसी विवाद के चलते बंद पड़ीं थीं. युवा सिखों के एक संगठन ने इसके विरोध में धरने की घोषणा कर दी थी. इसके बाद प्रधान ने गुल्लक खोलने का निर्णय लिया.
ट्रस्ट में आपसी विवाद चरम पर है. कई प्रकरण अदालत में लंबित हैं. ऐसे में संगत की दान की धनराशि गुल्लकों में सुरक्षित रखी रही. धीरे-धीरे 10 गुल्लकें भर गईं. संगत का कहना था कि इसमें 2000 के नोट भी हो सकते हैं जो अब चलन में नहीं हैं. ऐसे में संगत का दान उपयोगी नहीं रह जाएगा.
शुक्रवार को प्रधान हरजीत सिंह कालरा ने संगत की मौजूदगी में शक्रवार को गुल्लक खुलवा दी. फिलहाल इसकी रकम गिनी जा रही है. सभी 10 गुल्लकों को खोलने और उसकी धनराशि को गिनने में लंबा समय लग सकता है.

