ABC News: बिल्हौर के अरौल थानाक्षेत्र में मामूली विवाद में दो वर्गों में मारपीट हो गई. इसमें एक वर्ग के लोगों ने दूसरे वर्ग के लोगों की दुकान पर हमला बोल दिया. पथराव करने के साथ लाठी डंडों से मारपीट की. मारपीट की इस घटना में एक वर्ग के आठ लोगों को गंभीर चोटे आयी हैं.

अरौल के चीतामऊ गांव निवासी रामू, मोनू आदि ने बताया कि गांव में रहने वाले असगर, कल्लू, शानू और रानू से बच्चों का विवाद हो गया था. इसी विवाद में कल्लू, शानू आदि अपने 20-25 साथियों के साथ दुकान पर आ गए और पथराव शुरू कर दिया. पीड़ित पक्ष ने बताया कि दबंगों ने मारपीट करते हुए दुकान में जमकर तोड़फोड़ की.

इसके बाद दबंगों ने उन लोगों के घर पर पथराव कर दिया और सभी के साथ लाठी डंडों से मारपीट की. पथराव और मारपीट की इस घटना में करीब आठ लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद से गांव में दहशत मची हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

