ABC NEWS: ( भूपेंद्र तिवारी ) कानपुर रामादेवी फ्लाई ओवर में सड़क धंस जाने के बाद रविवार को मरम्मत का काम शुरू किया गया. वहीं तीसरे दिन की सुबह मंगलवार को सड़क की कटाई का काम पूरा किया गया. अब साफ सफाई के बाद फ्रेम लगा सीमेंट की ढलाई का काम किया जाएगा.
रामादेवी फ्लाई ओवर पर शनिवार की सुबह नौबस्ता की तरफ से आने वाली लेन पर सड़क धंसने से करीब सात फुट चौड़ा गड्ढा हो गया था जिससे फ्लाई ओवर पर यातायात बाधित होने से जाम लग गया था.
रविवार सुबह विभाग ने ड्रिल मशीन से सड़क को काटने का काम शुरू किया था. जो मंगलवार को पूरा हो सका। सुबह सड़क की कटाई के के बाद झाड़ू से साफ सफाई की गयी.
अब सरियों का जाल डाल फ्रेम लगाया जाएगा. फिर सीमेंट से उसकी ढलाई की जाएगी. उधर वाहन फ्लाई ओवर से अभी भी वाहन रेंग रेंगकर निकल रहे थे जिससे वाहनों की लाइन लग रही थी.

