ABC NEWS: ( भूपेंद्र तिवारी ) कानपुर प्रयागराज हाइवे में सरसौल ओवर ब्रिज पर शनिवार सुबह एक सरिया लदा ट्रेलर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक दूसरी लेन में जा पलटा तभी सामने से आ रहा एक लोडर भी ट्रक से टकरा गया. वही हादसे में ट्रेलर चालक घायल अवस्था मे केबिन में फंस गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मशीन की सहायता से चालक को बाहर निकाला. फिर उसे कांशीराम अस्पताल भेजा जहां चालक की मौत हो गयी.
शनिवार सुबह हाइवे में सरसौल ओवर ब्रिज पर फतेहपुर से कानपुर आने वाली लेन पर एक कोयला लदा ट्रक खराब हों के कारण खड़ा था. तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार सरिया लदे ट्रेलर ने ट्रक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक दूसरी लें में चला गया और पलट गया. तभी दूसरी लेन से आ रहा लोडर भी ट्रक से टकरा गया जिससे लोडर चालक घायल हो गया। उधर ट्रेलर चालक केबिन में लहुलुहान हालत में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मशीन की सहायता से चालक को बाहर निकाला. इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में कांशीराम अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उधर हादसे से हाइवे की दोनो लेन बाधित हो गयी. वाहन पुल के नीचे की सर्विस लेन से गुजरने लगे जिससे जाम की स्थिति बन गयी. पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रत वाहनों को हटवाया. करीब दो घण्टे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका. थाना प्रभारी योगेश सिंह ने बताया कि मृतक ट्रेलर चालक की पहचान नही हो सकी है. ट्रेलर के रजिस्ट्रेशन नम्बर से मालिक का पता किया जा रहा है. मालिक से सम्पर्क कर मृतक की पहचान हो सकेगी.

