ABC News: विश्व योग दिवस पर ग्रीनपार्क स्टेडियम में तीन हजार लोग योग करेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. योग दिवस के पहले उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. योग के लिए आने वाले लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट्स भी बनाए जाएंगे.

इसको लेकर डीएम विशाख जी ने ग्रीनपार्क स्टेडियम का जायजा लिया. डीएम ने बताया कि योग दिवस पर ग्रीनपार्क में विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारी, अधिकारियों के साथ स्वयं सेवी संगठनों के लोग भी शामिल होंगे. 21 जून को सुबह 06.15 बजे से 06.30 बजे तक उद्घाटन समारोह होगा. इसके बाद योगाभ्यास किया जाएगा. इसके पहले विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम किए जाएंगे. ग्रीनपार्क के अलावा तहसील और विकास खंड स्तर पर भी योगा कार्यक्रम होंगे. डीएम ने सीएमओ केा निर्देश देेते हुए कहा कि 21 जून को ग्रीनपार्क में मेडिकल कैंप के साथ एंबुलेंस की भी सुविधा रखी जाए. इसके अलावा पानी की व्यवस्था के लिए टैंकर, सेल्फी प्वाइंट और पर्याप्त सफाई व्यवस्था भी रखी जाए.
रिपोर्ट: सुनील तिवारी

