ABC News: कानपुर की साउथ सिटी में अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं. यहां पर नौबस्ता थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गोपालनगर में चोरों ने बंद मकान को निशाना पाया और नकदी जेवरात समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की यह वारदात उस बुजुर्ग महिला के घर पर हुई है. जिसने पिछले दिनों चेन स्नेचिंग करने आए लुटेरों से मोर्चा लिया था.

यही नहीं, इसी इलाके में पिछले दिनों ज्वैलर्स की दुकान पर चापड़ से हमला की भी घटना सामने आयी थी. बुजुर्ग महिला के परिजनों का कहना था कि इन दोनों घटनाओं की वजह से वह उन्हें अपनी मौसी के घर छोड़ने गए थे, दो दिन पहले भी वह लोग घर आए थे. तो सबकुछ सही था लेकिन रविवार को जब घर आए तो देखा कि बाहर के मेनगेट पर तो ताला लगा है लेकिन अंदर के सारे दरवाजों पर लगे ताले टूटे हैं. बताया जा रहा है कि चोरों ने नकदी जेवरात के साथ 15 लाख के माल पर हाथ साफ किया है. इसमें कई जरूरी दस्तावेज भी चोर अपने साथ ले गए.

