ABC NEWS: कानपुर के चंदारी रेलवे स्टेशन से रूमा तक डाली गई तीसरी नई रेललाइन के नॉन इंटरलॉकिंग का काम पूरा हो गया. अब मंगलवार से मेल, एक्सप्रेस और मालगाड़ी चंदारी से न्यू कानपुर तक अलग-अलग ट्रैक से चलेंगी.
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से सोमवार को दिन में 11 से 2.30 बजे के बीच हावड़ा रूट पर कानपुर से रूमा के बीच ब्लॉक लिया गया. इस चक्कर में पुरी, मुरी, महानंदा सहित 17 ट्रेनें फंसी रही. ट्रेनें एक से दो घंटे तक लेट रहीं। ओएचई और परिचालन का ब्लॉक होने की वजह से कानपुर सेंट्रल से न्यू कानपुर (रूमा) के बीच तीन घंटे संचालन ठप रहा. इस कारण जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, नन्दन कानन एक्सप्रेस, हावड़ा कालका नेताजी एक्सप्रेस, जोगबनी एक्सप्रेस, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस, टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल पर खड़ी रहीं. इसके अलावा मुरी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस चौरीचौरा एक्सप्रेस, बाड़मेर एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें रास्ते में फंसी रहीं. इसके अलावा चार मालगाड़ियों का भी संचालन बाधित रहा.
रेलवे अफसरों ने वीवीआईपी वंदेभारत एक्सप्रेस के कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज से निकलते ही ब्लॉक ले लिए थे. अलग-अलग ट्रैक, अब लेट न होंगी ट्रेनें रेलवे अफसरों ने बताया कि चंदारी से न्यू कानपुर के बीच मालगाड़ी और मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन एक ही ट्रैक से होता था. इस वजह से रेल प्रशासन ने चंदारी से न्यू कानपुर (डीएफसी स्टेशन, रूमा) तक तीसरी लाइन डाली. चंदारी में 26 कोच के बराबर एक नई लूपलाइन भी बन गई है. विषम परिस्थितियों से लूपलाइन से भी संचालन करके ट्रेनों को गुजारा जाएगा.

