ABC NEWS: उन्नाव की तरफ सड़क हादसे से कानपुर लखनऊ हाइवे पर जाम लग गया. जिसके चलते जाजमऊ से लेकर हरजिंदर नगर चौराहे तक वाहनो की लाइन लग गयी. करीब ढाई घण्टे बाद यातायात सामान्य हो सका.
कानपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाली लेन में शनिवार सुबह करीब सात बजे उन्नाव की तरफ सड़क हादसा हो गया जिसके बाद वाहन सवारों को निकलने में समस्या होने लगी और रेंग रेंगकर निकलने लगे. धीरे धीरे वाहनों की लाइन लगती गयी. जाम जाजमऊ गंगापुल से हरजिंदर नगर चौराहे तक पहुंच गया. जाजमऊ में सर्विस लेन से उन्नाव की तरफ जाने वाले वाहन भी जाम की चपेट में आ गए.

चेकपोस्ट पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी वाहनों को धीरे।धीरे निकाल रहे थे. करीब ढाई घण्टे के बाद यातायात सामान्य हो सका. जाजमऊ थाना प्रभारी रामबाबू सिंह ने बताया कि उन्नाव की तरफ सड़क हादसे योय कारण जाम लगा था. अब करीब दो से ढाई घण्टे बाद यातायात सामान्य हो सका.

