ABC NEWS: आवारा कुत्तों का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है. नगर निगम का अमला कुत्तों के आगे नतमस्तक है. दर्शनपुरवा स्थित नसीमाबाद में सुबह गंदगी हटवा रहे नगर निगम के सफाई नायक पर कुत्तों ने हमला कर दिया. पैर और पीठ में काट लिया। कुत्तों को हमला करते देख लोगों ने डंडा और ईंट लेकर दौड़ा लिया। क्षेत्रीय नवनियुक्त पार्षद आशुमेंद्र प्रताप सिंह को लोगों ने जानकारी दी.
सफाई नायक को उर्सला अस्पताल में ले जाकर इंजेक्शन लगवाया. सफाई नायक रविन्दर कुमार बुधवार को वार्ड 81 कौशलपुरी में बंबा रोड दर्शनपुरवा के पास स्थित नसीमाबाद में टीम के साफ सफाई करवा रहा था. इसी बीच कुत्तों के झुंड ने सफाई करने वालों पर हमला बोल दिया. कर्मचारी भाग गए। एक सफाई नायक को कुत्तों ने घेर लिया और काट लिया.
पार्षद ने बताया कि कुत्तों का क्षेत्र में आतंक है. अगर इन कुत्तों को क्षेत्र से नहीं हटाया गया तो वह कुत्तों को लेकर जाकर सदन के बाहर हल्ला बोलेंगे. कुत्तों के चलते बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है।अक्सर ही लोगों पर हमला कर देते है. कई बार अफसरों से शिकायत भी की गयी। नगर निगम के कर्मचारी को भी कुत्तों ने काट लिया है.

