ABC NEWS: गोविंद नगर पुल पर बुधवार की सुबह एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई. आग लगने की वजह से पुल पर यातायात काफी समय तक बाधित रहा जिससे 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया बाद में पुलिस ने जाम को खुलवाया और एंबुलेंस की आग बुझा कर उसे रास्ते से हटाया.
फजलगंज से गोविंद नगर जा रही एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर की एंबुलेंस में बुधवार सुबह आग लग गई. यह देखकर पहले चालक ने बुझाने का प्रयास किया जब वह नहीं बुझी तो वह एंबुलेंस छोड़कर भाग निकला. राहगीरों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एंबुलेंस में आग बुझाई हालांकि इस दौरान एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था.
गोविंद नगर स्थित एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर की एंबुलेंस फजलगंज से गोविंद नगर पुराने पुल से होते हुए जा रही थी. अचानक बीच पुल पर पहुंचते ही एंबुलेंस के इंजन में आग लग गई. पहले तो चालक ने आग बुझाने का प्रयास किया जब वह नहीं बुझी तो वह एंबुलेंस छोड़कर भाग खड़ा हुआ.
गनीमत रही कि घटना के समय उसमें कोई मरीज नहीं था। राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी तो फजलगंज फायर स्टेशन से पहुंची एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया. गोविंद नगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि स्क्रीन की मदद से एंबुलेंस को पुल से हटा दिया गया है चालक के बारे में पता कराया जा रहा है.

