ABC NEWS: कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार डंपर ऑटो में टक्कर मार दी. शनिवार रात हुए इस हादसे में ऑटो में सवार 5 सवारियां घायल हो गई. एक व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया.
तेज रफ्तार डंपर ने शनिवार रात तकरीबन 9 बजे के बाद तेज रफ्तार डंपर ने मंधना के मसाला दरबार के सामने चौबेपुर की तरफ से आ रही ऑटो में टक्कर मार दी. तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें सवार 5 यात्री घायल हो गए। एक यात्री कि इस हादसे में मौत भी हो गई.

थाना प्रभारी बिठूर ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी. घायलों को मंधना स्थित पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. घायलों में अनीशा, शबनम,अनिल सविता, सना, आशुतोष जो ऑटो में सवार थे. मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हुई है. पुलिस इसका प्रयास कर रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

