ABC NEWS: कानपुर में लगातार बदल रहे मौसम का लोगों की सेहत पर भी असर पड़ने लगा है. हैलट अस्पताल में मंगलवार को भी मरीजों की भारी भीड़ पहुंची. काउंटरों पर रसीद बनवाने के लिए लाइन लगी रही. ओपीडी के सामने भी डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीज भारी संख्या में एकत्र थे.
सबसे ज्यादा मरीज खांसी और बुखार के आए. डॉक्टरों ने अधिकांश मरीजों को सलाह दी है कि अभी फ्रीज का पानी न पीएं. इससे दिक्कत हो सकती है. सामान्य या हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें. कई मरीजों को कोविड का भी टेस्ट कराने की सलाह दी गई.

