ABC NEWS: अतीक और अशरफ हत्या मामले में बड़ी आतंकी धमकी मिली है. अल-कायदा ने अतीक की हत्याकांड का बदला लेने की धमकी दी है. आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने सात पन्नों की मैग्जीन जारी कर कहा कि इस हत्याकांड का बदला लेंगे.
अल-कायदा ने दी अतीक की हत्याकांड का बदल लेने की धमकी
बता दें, माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी. पुलिस की सुरक्षा के बीच इस सनसनीखेज हत्याकांड को शूटर अरुण मौर्या, सनी और लवलेश तिवारी ने अंजाम दिया था. तीनों पत्रकार बनकर पहुंचे, इसके बाद जैसे ही अतीक और अशरफ ने मीडिया से बात करनी शुरू की, तीनों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस दौरान हुई करीब 18 राउंड फायरिंग में 8 गोलियां अतीक को लगीं. इस हत्याकांड की जांच चल रही है.

