ABC NEWS: जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है. यहां पुंछ-जम्मू नेशनल हाइवे पर सेना की गाड़ी में भीषण आग लग गई. इस हादसे में कम से कम 5 जवानों के शहीद होने की जानकारी है. ये हादसा भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ है. सूचना मिलते ही आर्मी के उच्च अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची है. मामले की जांच की जा रही है.
सेना की तरफ से बताया गया है कि आज लगभग दोपहर तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की. आतंकवादियों ने शायद ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया, जिससे वाहन में आग लग गई. भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए ये आतंकी हमला हुआ.
आतंकी संगठन जैश समर्थित PAFF यानी पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. एडीजीपी जम्मू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पुंछ पहुंचे हैं.
#Flash In a tragic event, 4 Army Jawan lost their lives after their vehicle catch fire in Poonch-Jammu national highway. Reason of fire is unknown. More details to follow. pic.twitter.com/nIhagud9NT
— Baba Banaras™ (@RealBababanaras) April 20, 2023
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सेना के वाहन में आग लगी नजर आ रही है. वहीं आसपास के लोग आग देखकर मौके पर पहुंचते नजर आ रहे हैं.

अचानक लगी आग
शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब सेना का वाहन भाटा धुरियां इलाके से गुजर रहा था. सूत्रों के मुताबिक अचानक से तेज बिजली जैसी चमकी और इस वाहन में आग लग गई. बताया गया है कि यह हादसा जिस जगह हुआ वह पुंछ जिले से करीब 90 किलोमीटर दूर है.

