ABC NEWS: उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस कस्टडी में हुई हत्या से चारों तरफ सनसनी फैल गई है. कसारी-मसारी इलाके में असलहे बरामदगी के बाद पुलिस दोनों को रूटीन चेकअप के लिए कॉल्विन हॉस्पिटल लेकर पहुंची थी. आम तौर पर पुलिस दोनों को कवर करके चलती थी. बताते हैं कि जैसे ही दोनों माफिया ब्रदर्स अतीक और अशरफ अस्पताल के गेट के पास पहुंचे तो पत्रकारों से बातचीत करने लगे.
पत्रकारों की भीड़ में ही ये हमलावर मौजूद थे। जैसे ही बातचीत शुरू हुई तो एक हमलावर ने पिस्टल निकालकर सीधे अतीक के सिर में सटाकर मारा. गोली लगते ही अतीक ढेर हो गया और पुलिस कर्मी तितर-बितर हो गए. अतीक को गोली मारने के हमलावरों ने अशरफ पर ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. चंद सेकेंड की फायरिग में दोनों माफिया ब्रदर्स की मौत हो गई. पूरे घटनाक्रम में करीब 10 राउंड फायरिंग हुई है.
जय श्रीराम का नारा लगाते हुए आए थे हमलावर
जिस समय अतीक और अशरफ को गोली मारी गई, उस समय जयश्रीराम का नारा भी लगा था. सूत्रों के मुताबिक अतीक और अशरफ को गोली मारने वाले तीन हमलावरों ने पहले जय श्रीराम के नारे लगाए. इसके बाद एक के बाद एक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस घटनाक्रम में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद हमलावरों ने भागने की कोशिश की. तीनों हमलावर बाइक से आए थे. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

