ABC NEWS: माफिया अतीक अहमद (Mafia Ateeq Ahmed) बेटे असद के एनकाउंटर के बाद पुलिस लॉकअप में रातभर सदमे में बैठा रहा. यूपी एसटीएफ ने पांच-पांच लाख के इनामी असद और शूटर गुलाम का झांसी जिले के पारिछा में एनकाउंटर कर दिया था. असद अतीक अहमद का तीसरा बेटा है. वही अतीक का साम्राज्य संभाल रहा था. अतीक के बेटे असद को गुर्गे छोटे सांसद कहकर बुलाते थे.
बता दें कि यूपी एसटीएफ (UP STF) ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद (Asad) और शूटर गुलाम का गुरुवार को एनकाउंटर कर दिया. इस एनकाउंटर को झांसी में अंजाम दिया गया. यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि एसटीएफ की टीम पिछले डेढ़ महीने से असद अहमद और गुलाम को ट्रेस कर रही थी.
उन्होंने कहा कि एक बार तो शूटर गुलाम केवल पांच मिनट की देरी से मिस हो गया था, लेकिन इस बार टीम को सफलता मिल गई. टीम ने असद और गुलाम को झांसी में लोकेट कर लिया.
उन्होंने बताया कि डिप्टी एसपी विमल और नवेंदु इस पूरे ऑपरेशन को लीड कर रहे थे. पुलिस का एसओपी होता है कि अपराधियों को जिंदा पकड़ा जाए. एसटीएफ ने जब इन्हें चैलेंज किया तो इन्होंने फायरिंग कर दी. ये जवाबी कार्रवाई में मारे गए. टीम को उनके पास से फॉरेन मेड हथियार मिले.
मुश्किल में घिरा अतीक का पूरा परिवार
बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद के परिवार की मुसीबत बढ़ गई है. अतीक अहमद का आधा परिवार पहले से ही जेल में बंद है. इसी बीच उमेश पाल की हत्याकांड के बाद परिवार के बाकी सदस्य गायब हो गए थे. हत्याकांड के पहले से ही अतीक अहमद गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. उसके पांच बेटों में बड़ा बेटा उमर और दूसरे नंबर का बेटा अली अहमद जेल में है.
फरवरी में कर दी गई थी उमेश पाल की हत्या
यूपी के प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उमेश पाल प्रयागराज में हुए राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह थे. उमेश जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे, वैसे ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी थी.
इस दौरान उनकी और उनके एक गनर की गोली लगने से मौत हो गई. जबकि दूसरे गनर की इलाज की दौरान मौत हो गई थी. बदमाशों ने इस हत्याकांड को 44 सेकेंड में अंजाम दिया था. असद अहमद. (File Photo)अशरफ और गुलाम नहीं चाहते थे कि असद हत्याकांड में शामिल हो असद.

