ABC NEWS: रामपुर में जीत दर्ज करा चुकी है भाजपा के हाथ से खतौली सीट छिन गई है. खतौली में रालोद प्रत्याशी मदन भैया इस सीट से विजयी घोषित किए गए हैं. मदन भैया ने भाजपा की राजकुमारी सैनी को 22 हजार 143 वोटों से हरा दिया है. राजकुमारी सैनी विक्रम सैनी की पत्नी हैं। विक्रम सैनी की सदस्यता जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी. मतगणना की शुरुआत से ही लगातार मदन भैया बढ़त बनाए हुए थे. भाजपा की राजकुमारी सैनी भी बीच-बीच में मदनभैया को टक्कर देती नजर आईं लेकिन आखिरी राउंड तक मदन भैया के आंकड़े को वह नहीं छू सकीं. पांच बार विधायक रहे रालोद के मदन भैया को 97139 और 74996 वोट मिले हैं.
विक्रम सैनी की सदस्यता जाने के बाद खाली हुई थी खतौली सीट
बीजेपी विधायक विक्रम सैनी को अदालत से सजा मिलने के बाद उनकी सदस्यता चली जाने के चलते 5 दिसम्बर को खतौली विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव में उतरे सभी 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए थे. रिटर्निंग अधिकारी ने रालोद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया और बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के नामांकन पत्रों पर दर्ज कराई गई आपत्तियों को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया था. रालोद से गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया के नामांकन पत्र पर भाजपा नेता एवं अधिवक्ता शिवराज सिंह त्यागी ने कई त्रुटियां बताते हुए आपत्ति दर्ज करा नामांकन निरस्त करने की मांग की थी.

