ABC NEWS: श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आई है कि जिस हथियार से श्रद्धा के टुकड़े-टुकड़े किये गये थे पुलिस ने वो हथियार बरामद कर लिया है. इसके अलावा एक औऱ बड़ी खबर सूत्रों के हवाले आ रही है कि पुलिस ने श्रद्धा की अंगूठी बरामद की है. इस अंगूठी को आफताब ने दूसरी लड़की को दिया था। यह लड़की फ्लैट पर आई थी. इस केस की जांच कर रही पुलिस के लिए यह अहम कामयाबी मानी जा रही है. पुलिस इस केस में अहम सबूत लगातार ढूंढ रही है ताकि आफताब को उसके गुनाहों की सजा दिलाई जा सके. श्रद्धा की हत्या के बाद 30 से ज्यादा टुकड़े करने की बात कही जा रही है.
दिल्ली पुलिस को कुछ हथियार मिले हैं उनके बारे में कहा जा रहा है कि इन्हीं हथियारों से श्रद्धा को कई टुकड़ों में आफताब ने काटा था और फिर उसके शव के टुकड़ों को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था. ये हथियार इस केस में पुलिस के लिए अहम सबूत साबित हो सकते हैं. हालांकि, पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर नहीं मिला है. आफताब पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या की थी जिसके बाद उसके शव के टुकड़े कर इन टुकड़ों को फ्रिज में रखा था. जिस हथियार से श्रद्धा को काटा गया था वो हथियार अब पुलिस के हाथ लगने की खबर है.
यह बात भी सामने आई थी कि श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब दूसरी लड़की के संपर्क में भी आ गया था. इस लड़की से उसकी मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी. इसके बाद यह लड़की आफताब पूनावाला के दिल्ली वाले फ्लैट (जहां श्रद्धा की हत्या हुई) पर भी आई थी। कहा जा रहा है कि आफताब ने श्रद्धा की अंगूठी दूसरी लड़की को दे दिया था. कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह आशंका जाहिर की जा रहा है कि हत्या के बाद श्रद्धा के अंगुली में अंगूठी लगी हुई थी और उसे निकाला गया था.
इससे पहले जांच टीम ने आफताब की निशानदेही पर कुछ टुकड़े बरामद किये थे. इन टुकड़ों को जांच के लिए भेजा गया है. आफताब ने दिल्ली के जंगलों में श्रद्धा के शव के टुकड़ों को फेंका था. जांच टीम ने आफताब के साथ जंगल में जाकर इन टुकड़ों को खोजा था। जिसके बाद कुछ टुकड़े बरामद किये गये थे. हालांकि, यह टुकड़े श्रद्धा के हैं या नहीं? अभी यह साफ नहीं हो सका है.
पॉलीग्राफ के बाद नार्को की बारी
आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ है. इस टेस्ट में पुलिस ने इस केस से संबंधित कई सवाल आफताब से पूछे हैं. इन सवालों के जवाब पुलिसिया तफ्तीश को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे. पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आफताब का नार्को टेस्ट भी किया जा सकता है.

