ABC News: इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक का नाम खेल की दुनिया के पावर कपल में शुमार रहा है. हाल ही में खबर आई कि दोनों ने अपना सालों पुराना रिश्ता खत्म कर लिया है. दोनों के तलाक की खबरों ने इंटरनेट पर हंगामा खड़ा किया हुआ था. इस बीच अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है, जिसे जानकर फैंस राहत की सांस ले रहे है, तो कुछ पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं.
View this post on Instagram
पिछले दिनों पाकिस्तानी मीडिया से ऐसी खबरें मिलीं की सानिया और शोएब के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. तभी सानिया मिर्जा के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने इन खबरों को और हवा दे दी. पोस्ट में उन्होंने दिल टूटने की ओर इशारा किया था. इनके तालक को लेकर किसी तरह की पुष्टि की जाती उससे पहले अब उनके नए शो ‘द मिर्जा मलिक शो’ की रिलीज को लेकर अपडेट सामने आ गया है. UrduFlix नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘द मिर्जा मलिक शो’ का पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में सानिया और शोएब साथ में दिख रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- ‘द मिर्जा मलिक शो’ जल्द ही Urduflix पर रिलीज होने वाला है.
View this post on Instagram
बता दें कि इससे पहले मार्च 2022 को शोएब ने ‘द मिर्जा मलिक शो’ की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने UrduFlix को टैग करते हुए बताया कि वो और सानिया मिर्जा UrduFlix पर ‘द मिर्जा मलिक शो’ लेकर आ रहे हैं. अब उनके नए शो की खबर से जहां कुछ लोग कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. वहीं कुछ ने इनके तलाक की अफवाहों को पब्लिसिटी स्टंट बताया है. एक यूजर ने लिखा, ‘प्रैंक हो गया 1.5 बिलियन लोगों के साथ मजाक हो गया’. एक ने लिखा, ‘तलाक की खबरें पब्लिसिटी के मकसद से’. वहीं कुछ लोगों ने इनके साथ आने पर खुशी जाहिर की है और शो के लिए एक्साइटमेंट.

