ABC News: कनिष्क हॉस्पिटल मे महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर कि लापरवाही से उनके मरीज की मौत हुई है. वही, इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि मरीज कि मौत की सूचना पर परिजनों ने हंगामा किया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

चौबेपुर में रहने वाली रंजीत कौर की बीती रात मौत हों गई. उनके भांजे अंगद सिंह ने आरोप लगाया है कि अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही से उनके मरीज की मौत हुई है. चार दिन पहले 27 अक्टूबर को मरीज को भर्ती कराया गाया था. मेडिकल स्टॉफ ने अचानक कार्डियक अटैक की सूचना दी. अंगद के मुताबिक, उसने चार दिन में अस्पताल में पांच लाख रुपए जमा किए हैं. आरोप है कि वेंटीलेटर पर महिला मरीज को रख कर बिल बढ़ाया जा रहा था. बीती रात अचानक महिला की मौत की सूचना दी गई. पता चलने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग गए. परिजन आईसीयू तक न पहुंच सके, इसलिए स्टॉफ ने गेट पर ताला लटका दिया. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और किसी तरह आक्रोशित परिजनों को शांत कराया. पुलिस के पहुंचने पर मरीज के परिवार वाले कार्रवाई की मांग करते हुए उनके सामने ही हंगामा करने लगे. एसीपी ग्वालटोली अमरनाथ ने कहा कि हंगामे की सूचना मिलने पर फोर्स भेजी गई थी. अभी तक तहरीर नहीं मिली है. परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

