ABC News: दिल्ली में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बवाल के बाद अब आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक बेहोश हो गए हैं. उन्हें बिहार निवास से अस्पताल ले जाया गया है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार सरकार के तेज प्रताप यादव रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक से बाहर चले गए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने उनकी बहन और पीए को गालियां दी हैं.
#WATCH मैं एक बात कहना चाहता हूं कि ‘समरथ के होत ना कोई दोष गोसाई’ जो सामर्थ्यवान व्यक्ति होता है उसको कुछ भी कहने का अधिकार है। मैं दलित समाज से हूं। दलित बंधुआ मजदूर होता है, मैं बंधुआ मजदूर हूं। वे जो भी कह रहे हैं सामर्थ्य के आधार पर कह रहे हैं: RJD नेता श्याम रजक, दिल्ली https://t.co/sOsnLz5JZP pic.twitter.com/xkOWgOXIo3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2022
तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैंने कार्यक्रम के बारे में पूछा तो श्याम राजक ने मुझे, मेरे निजी सहायक और मेरी बहन को अपशब्द बोले हैं. हमारे पास वो ऑडियो भी है हम उसे अपने पेज पर पोस्ट करेंगे. ऐसे बीजेपी और आरएसएस के एजेंट को संगठन से बाहर निकालना चाहिए. तेज प्रताप यादव के आरोपो के बाद श्याम रजक ने भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि मैं एक बात कहना चाहता हूं कि ‘समरथ के होत ना कोई दोष गोसाई’ जो सामर्थ्यवान व्यक्ति होता है उसको कुछ भी कहने का अधिकार है. मैं दलित समाज से हूं. दलित बंधुआ मजदूर होता है, मैं बंधुआ मजदूर हूं. वे जो भी कह रहे हैं सामर्थ्य के आधार पर कह रहे हैं. वहीं अब श्याम रजक के बेहोश होने की जानकारी सामने आई है.

