ABC NEWS: राजधानी दिल्ली में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय एक बदमाश पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला. आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. डीसीपी ने एक एसआई और एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है. यह घटना 6 अक्टूबर की बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी फर्जी हथियार लाइसेंस मामले में गिरफ्तार किए गए गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी अभिषेक सिन्हा को गुरुवार को मेडिकल जांच के लिए ले जा रहे थे. इसी बीच, वह साउथ-ईस्ट जिले के साइबर पुलिस थाने से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. इस संबंध में बदरपुर के थाना साइबर सेल में मामला दर्ज किया गया है.
#WATCH | Delhi: Accused gives Police a slip while being taken for medical examination. Case registered at PS Cyber Cell,Badarpur. Departmental action initiated against SI Mohit & Ct Ajay for negligence of duty
Accused was arrested in a fabricated arms licence case
(Source:CCTV) pic.twitter.com/TumMGXC40R
— ANI (@ANI) October 7, 2022
वहीं, साउथ-ईस्ट जिले के डीसीपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के चलते एसआई मोहित व कॉन्स्टेबल अजय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
आरोपी अभिषेक सिन्हा की तलाश में पुलिस कई जगहों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस को उम्मीद है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

