ABC News: राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड के बाद बनी पांच सदस्यीय कमेटी की सोमवार को बैठक हुई. केडीए सचिव अभय पांडेय की अगुवाई में हुई बैठक में तय किया गया कि अब सभी विभागों की कमेटी बनाकर तंग और संकरी गलियों में बने अपार्टमेंट्स और अन्य निर्माणों की जांच की जाएगी.
इसमें अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा को लेकर क्या क्या इंतजाम किए गए हैं. इनको भी जांचा जाएगा. जिससे कि जो भी कमियां पायी जाती हैं. उन्हें समय रहते सही कराया जा सके. इसके अलावा सुरक्षा संबंधी और भी बिंदु होंगे, उन्हें पूरा कराया जाएगा. केडीए सचिव अभय पांडेय ने बताया कि अब मानक विहीन इमारतों को चिंह्ति किया जाएगा.
पहले चरण में जोन वन ए के इलाकों पर नजर रखी जाएगी. संकरी गलियों में हुए निर्माणों की जांच के दौरान जो भी नियमानुसार कार्यवाही होगी, वह की जाएगी.

