By Aditi Singh abcnews.media 22 November 2025
मूंगफली में हेल्दी फैट, प्रोटीन और कैलोरी अच्छी मात्रा में होती है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म और एनर्जेटिक रखने में मदद करती है।
मूंगफली में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।
सर्दियों में ज्यादा भूख लगती है। मूंगफली खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे वजन बढ़ने पर नियंत्रण रहता है।
मूंगफली में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
मूंगफली में विटामिन E और हेल्दी फैट स्किन को, नैचुरल मॉइस्चर देते हैं, जिससे त्वचा ग्लो करती है और ड्राइनेस कम होती है।
मूंगफली में एंटीऑक्सीडेंट, जिंक और विटामिन B6 इम्यून सिस्टम मजबूत करते हैं, जिससे सर्दियों की बीमारियों से बचाव मिलता है।
मूंगफली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता — डायबिटिक लोगों के लिए फायदेमंद।
प्रोटीन, बायोटिन और ओमेगा-फैट बालों को मजबूत बनाते हैं और हेयर फॉल कम करते हैं।
अधिक मात्रा में न खाएं,एलर्जी होने पर अवॉयड करें, दिन में 1 मुट्ठी पर्याप्त है