By Aditi Singh abcnews.media 4 September 2025
पितृपक्ष की कुछ दिनों बाद शुरुआत होनी है, एसे में इन दिनों लोग अपने पूर्वजों क श्राद्ध करते हैं और उनके लिए तर्पण करते हैं
लेकिन इन दिनों नए सामान को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है,आइए जानते है इसके बारे में क्यों नहीं खरीदना चाहिए।
श्राध पक्ष को शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है। इसलिए शादी, गृहप्रवेश, नए कपड़े या गहने खरीदने से परहेज किया जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि इन दिनों पितर धरती पर आते हैं।ऐसे समय में खरीदी गई वस्तुएं पितरों को समर्पित होती हैं उन पर प्रेतों का अंश होता है।
श्राध पक्ष में खरीदा गया नया सामान अशुभ फल देने वाला माना जाता है। कहा जाता है कि यह परिवार में समस्याएँ ला सकता है, इसलिए भौतिक सुख-सामान खरीदने की बजाय पितरों के नाम दान-पुण्य करना उचित है।
इस समय में दान, भोजन वितरण और पितरों की पूजा करना शुभ माना जाता है, इससे परिवार में शांति और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
पितृ पक्ष समाप्त होने के बाद ही लोग नया सामान खरीदते हैं और शुभ कार्य शुरू करते हैं। इसे पितरों का आशीर्वाद माना जाता है।