By Aditi Singh abcnews.media 10 September 2025
कई बार रात की रोटी बच जाती है जिन्हें हम सुबह खाना पसंद नहीं करते है लेकिन आपको बता दें कि सुबह की बासी रोटी आपके लिए हेल्दी हो सकती है। जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे।
आपको पता है बासी रोटी को दही/छाछ के साथ खायेगें तो कब्ज, गैस और अपच की समस्या दूर जाती है। यह प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर है।
बासी रोटी डायबिटीज़ मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होती है क्योंकि बासी रोटी धीरे-धीरे पचती है और ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकती है।
कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर से भरपूर बासी रोटी लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती और ओवरईटिंग से बचाती है। वज़न घटाने वालों के लिए बेहतर विकल्प है।
दही/छाछ के साथ बासी रोटी खाने से हड्डियाँ और दांत मज़बूत बनते हैं। ये कैल्शियम और फॉस्फोरस का खजाना होती है।
गर्मियों में बासी रोटी और छाछ शरीर को ठंडक देती है और हीट स्ट्रोक से बचाती है।
बासी रोटी सस्ती, पौष्टिक और बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा है। इसे डेली लाइफ में अपनाइए।
सिर्फ 8-10 घंटे तक रखी रोटी ही खाएँ। फ्रिज में ज्यादा दिन पुरानी या खराब गंध वाली रोटी न खाएँ।