By Aditi Singh abcnews.media 8 July 2025
सावन का महीना आते ही खान-पान में कई परहेज़ शुरू हो जाते हैं। जानिए क्यों लहसुन और प्याज से दूरी बनाना जरूरी है।
सावन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान भक्त सात्विक जीवन अपनाते हैं। लहसुन और प्याज को तामसिक माना जाता है, जो पूजा-पाठ में वर्जित होता है।
आयुर्वेद के अनुसार लहसुन और प्याज में गर्म व उत्तेजक गुण होते हैं। ये मन को चंचल बनाते हैं और मानसिक शांति में बाधा डालते हैं।
सावन संयम और साधना का महीना है। लहसुन-प्याज जैसी चीजें इंद्रियों को उत्तेजित करती हैं, जो ध्यान और संयम में रुकावट डालती हैं।
मानसून में पाचन कमजोर हो जाता है। लहसुन और प्याज पचने में भारी होते हैं, जिससे गैस, अपच, और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
व्रत में सात्विक भोजन जैसे फल, दूध और हल्का खाना खाया जाता है। लहसुन-प्याज को अपवित्र माना जाता है और इनसे व्रत भंग हो सकता है।
सावन में शारीरिक और मानसिक शुद्धि के लिए सात्विकता जरूरी है। लहसुन-प्याज से परहेज़ करने से साधना और आराधना में मदद मिलती है।