By Aditi Singh abcnews.media 2 July 2025

किसे नहीं खाने चाहिए अंडे

अंडा सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदेह साबित हो सकता है। जानिए कौन-कौन लोग अंडा खाने से बचें।

अगर आपको अंडे से एलर्जी है तो इसे बिल्कुल न खाएं। एलर्जी के लक्षणों में त्वचा पर रैश, खुजली, सांस लेने में तकलीफ या सूजन हो सकती है।

एलर्जी वाले लोग

अंडे की जर्दी में हाई कोलेस्ट्रॉल होता है। यदि आपको पहले से ही कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो सीमित मात्रा में अंडा खाएं या डॉक्टर से सलाह लें।

हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोग

दिल के मरीजों को सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल से परहेज़ करना चाहिए। ज्यादा अंडा खाने से हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है। डॉक्टर की सलाह लें।

दिल के मरीज

डायबिटीज़ रोगियों में अंडे का अधिक सेवन हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकता है। इसलिए संतुलित मात्रा में ही खाएं और डॉक्टर से परामर्श करें।

डायबिटीज़ मरीज

किडनी की समस्या वाले लोगों को ज्यादा प्रोटीन नुकसान दे सकता है। अंडे में हाई प्रोटीन होता है, इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के ज्यादा न खाएं।

किडनी के मरीज

अगर आपको अंडा खाने के बाद पेट दर्द, गैस या अपच की समस्या होती है तो इसका सेवन बंद कर दें या बहुत सीमित मात्रा में खाएं।

पाचन समस्या वाले लोग

अगर आपको अंडा खाने के बाद पेट दर्द, गैस या अपच की समस्या होती है तो इसका सेवन बंद कर दें या बहुत सीमित मात्रा में खाएं।