By Aditi Singh abcnews.media 19 August 2025

डोंग से द्वारका तक: भारत की शुरुआत और अंत

भारत का पहला शहर वह है जहाँ सूरज सबसे पहले उगता है। यह जगह है अरुणाचल प्रदेश का डोंग गांव, जो सुबह की पहली किरण का स्वागत करता है।

भारत का पहला शहर

डोंग गांव भारत के अरुणाचल प्रदेश के अनजॉ जिले में स्थित है। यह समुद्र तल से लगभग 1240 मीटर की ऊँचाई पर बसा है और यहां भारत में सबसे पहले सूरज दिखाई देता है।

डोंग गांव

भारत का आखिरी शहर पश्चिम में स्थित है। यानी गुजरात का द्वारका और कच्छ का इलाका। यहां से आगे सिर्फ अरब सागर है।

 भारत का आखिरी शहर

द्वारका न सिर्फ भारत का अंतिम छोर है बल्कि धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसे भगवान श्रीकृष्ण की नगरी भी कहा जाता है।

द्वारका अंतिम छोर का शहर

यह गांव भारत-चीन-म्यांमार की सीमा के पास स्थित है। यहां का सूर्योदय सुबह लगभग 4:30 बजे देखा जा सकता है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में सूरज देर से निकलता है।

डोंग गांव क्यों खास है?

भारत में सूरज सबसे आखिरी बार गुजरात के कच्छ जिले में स्थित गोरमठ गांव के पास डूबता है। यही पश्चिमी छोर का अंतिम बिंदु है।

आखिरी सूरज कहाँ डूबता है?

पूर्व में अरुणाचल का डोंग गांव और पश्चिम में गुजरात का द्वारका दोनों जगहें भारत की भौगोलिक विविधता और संस्कृति का प्रतीक हैं।

डोंग से द्वारका तक

डोंग गांव एडवेंचर और नेचर प्रेमियों को आकर्षित करता है, वहीं द्वारका धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र है। दोनों जगहें अपने-अपने तरीके से खास हैं।

पर्यटन का महत्व

भारत का पहला और आखिरी शहर सिर्फ भूगोल नहीं बताते, बल्कि ये देश की विविधता, संस्कृति और अनोखेपन की झलक भी दिखाते हैं।