By Aditi Singh abcnews.media 23 June 2025

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले 7 सुपरफूड्स

आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम हो रही है? स्क्रीन टाइम, थकान और पोषण की कमी इसके बड़े कारण हैं। लेकिन कुछ सुपरफूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर के आप आंखों को फिर से स्वस्थ बना सकते हैं।

जानिए वो 7 सुपरफूड्स जो आपकी नजरों को बना सकते हैं तेज़ और चमकदार

गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद है। रोज खाएं और फायदा पाएं।

 गाजर - विटामिन A का राजा

पालक, मेथी जैसी सब्जियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी आँखों को मजबूत बनाते हैं और धूप से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

 हरी पत्तेदार सब्जियां

सालमन और टूना जैसी मछलियां ड्राई आई और मोतियाबिंद के खतरे को कम करती, आंखों की नमी बनाए रखती हैं और रेटिना को हेल्दी रखती हैं।

मछली - ओमेगा 3 फैटी एसिड

अंडे की ज़र्दी आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करती है। यह उम्र से जुड़ी नजर की कमजोरी को कम करती है।

अंडा - ज़ेक्सैन्थिन और ल्यूटिन

विटामिन E से भरपूर ये ड्राई फ्रूट्स आंखों की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं।

बादाम और अखरोट

विटामिन C आँखों की रक्त धमनियों को मजबूत करता है और मोतियाबिंद की संभावना को कम करता है।

 खट्टे फल जैसे संतरा और नींबू

रोज़ाना 8-10 गिलास पानी पिएं, स्क्रीन टाइम कम करें,आंखों की नियमित जांच कराएं,इन सुपरफूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें और फर्क महसूस करें।