By Aditi Singh abcnews.media 9 June 2025

जानिए इम्यून बूस्टर और एंटी-वायरल फूड्स जो सर्दी-जुकाम में देंगे राहत

सर्दी-खांसी के समय सही खानपान से न सिर्फ जल्दी आराम मिलता है, बल्कि हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इस दौरान ऐसे फूड्स का सेवन करें जिनमें एंटी-वायरल और इम्यून बूस्टिंग गुण मौजूद हों।

सर्दी-खांसी के दौरान शरीर कमजोर होता है। सही फूड्स से इम्यूनिटी बढ़ती है और जल्दी आराम मिलता है।

सर्दी-खांसी में सही खानपान क्यों ज़रूरी?

नींबू में विटामिन C और शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो की सर्दी में गले को राहत देते हैं।

नींबू और शहद

लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड होता है,लहसुन खाने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता जिससे सर्दी-जुकाम और फ्लू से बचाव में मदद मिलती है।

कच्चा लहसुन

तुलसी और अदरक की चाय खांसी और जुकाम में राहत देती है।ये दोनों प्राकृतिक एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होते हैं और सांस की तकलीफ में राहत देते हैं।

तुलसी,अदरक की चाय

गर्म सूप शरीर को हाइड्रेट रखता है और गले की सूजन और खराश को कम करता है।सूप में पोषक तत्व भी होते हैं जो इम्यून बूस्टिंग करते हैं।

हॉट वेजिटेबल सूप

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी वाले दूध में सूजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण होते हैं।

हल्दी वाला दूध

बादाम, अखरोट, सूरजमुखी और कद्दू के बीज जिंक और ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

ड्राय फ्रूट्स और बीज

विटामिन C से भरपूर ये फल शरीर में एंटीबॉडी निर्माण में सहायक होते हैं, संतरा, आंवला जैसे फल विटामिन C से भरपूर होते हैं जो संक्रमण से लड़ते हैं।

खट्टे फल

ठंडी चीज़ें, जंक फूड और बर्फ वाला पानी और मीठी चीज़ों से दूरी बनाएं, क्योंकि ये सर्दी-खांसी को बढ़ा सकती हैं ।

क्या न खाएं