By Aditi Singh abcnews.media 5 September 2025
बुखार में सही खानपान बहुत ज़रूरी है। ये चीज़ें जल्दी रिकवरी और ताकत देती हैं।
बुखार में भारी या तैलीय भोजन से बचें। हल्का, पौष्टिक और पचने में आसान खाना खाएँ।
चावल-दाल की खिचड़ी या दलिया शरीर को ऊर्जा देता है और पेट पर बोझ नहीं डालता।
नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट करता है और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करता है।
संतरा, पपीता, अंगूर और सेब जैसे फल विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं।
अदरक, तुलसी और हल्दी से बनी चाय या सूप बुखार में आराम देता है और इम्युनिटी बढ़ाता है।
बुखार में बार-बार पानी पिएं। हाइड्रेटेड रहना ही रिकवरी का सबसे आसान तरीका है।
अगर बुखार लंबे समय तक बना रहे तो घरेलू नुस्खों पर निर्भर न रहें, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।