By Aditi Singh abcnews.media 19 October 2025
दिवाली पर घर में स्थापित की गई गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों को त्योहार के बाद यूं ही न रखें। धार्मिक परंपरा के अनुसार जानिए इनका सही सम्मानपूर्वक निस्तारण कैसे करें।
कभी भी गणेश-लक्ष्मी की पुरानी मूर्तियों को कूड़े में या सड़क किनारे न फेंकें। ऐसा करना अपमानजनक माना जाता है और इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा कम होती है।
सबसे शुभ तरीका है मूर्तियों का जल में विसर्जन करना।स्वच्छ तालाब, नदी या घर के छोटे पात्र में गंगाजल डालकर मूर्तियों का श्रद्धा से विसर्जन करें और भगवान का नाम लें।
अगर बाहर विसर्जन संभव नहीं है, तो घर में ही मूर्तियों को गंगाजल से स्नान कराएं, लाल कपड़े में लपेटें और Tulsi या किसी पवित्र पौधे के पास रखें। यह भी शुभ माना जाता है।
पुरानी मूर्तियों को विदा करने के बाद पूजा स्थल को साफ करें, अगरबत्ती और दीपक जलाएं।नई मूर्ति लाने से पहले घर में सकारात्मक वातावरण बनाना शुभ होता है।
अगर मूर्तियाँ टूटी या क्षतिग्रस्त नहीं हैं, तो उन्हें साफ कर दोबारा पूजा में उपयोग किया जा सकता है।बस मन में श्रद्धा और स्वच्छता का भाव बनाए रखें।
हमेशा मिट्टी या धातु की मूर्तियाँ ही चुनें।प्लास्टिक और केमिकल पेंट वाली मूर्तियाँ पर्यावरण को नुकसान पहुँचाती हैं, इसलिए उनका उपयोग न करें।