By Aditi Singh abcnews.media  22 November 2025

विंटर हेयर फॉल रोकने के आसान घरेलू इलाज

ठंड के मौसम में बालों का तेजी से झड़ना आम समस्या है। जानें आसान और असरदार घरेलू उपाय।

हफ्ते में 2–3 बार गर्म नारियल, बादाम या सरसों के तेल से मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बाल मजबूत होते हैं।

गरम तेल से मसाज करें

रोज़-रोज़ बाल धोने से ड्राईनेस बढ़ती है। सर्दियों में बालों को 3–4 दिन के अंतर पर धोएं।

 हेयर वॉश कम करें

बहुत गर्म पानी बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है। हमेशा हल्के गुनगुने पानी से ही बाल धोएं।

गर्म पानी से परहेज़

हफ्ते में एक बार दही + मेथी पेस्ट या केले + शहद का मास्क लगाएं। इससे बालों में नमी बनी रहती है।

हेयर मास्क का इस्तेमाल

ज़्यादा स्ट्रेटनिंग, कलर, जेल और स्प्रे से बाल टूटने लगते हैं। सर्दियों में इनका उपयोग कम करें।

केमिकल प्रोडक्ट्स से दूरी

बाहर निकलते समय सिल्क/सॉफ्ट कैप पहनें। इससे बाल ड्राई होकर टूटते नहीं।

सिल्क कपड़ा या हैट पहनें

आँवला, पालक, अंडा, गुड़, बादाम, अखरोट, फ्लैक्ससीड बालों के लिए फायदेमंद हैं। पानी खूब पिएं।

 हेल्दी डाइट लें

एलोवेरा स्कैल्प को हाइड्रेट करता है और डैंड्रफ कम करता है—जो बाल झड़ने की बड़ी वजह है।

 एलोवेरा जेल लगाएं

प्राणायाम और मेडिटेशन तनाव कम करते हैं, जिससे बाल गिरना भी कम होता है।

योग और तनाव कम करें

अगर रोज़ 100 से ज़्यादा बाल गिर रहे हों या पैचेज बन रहे हों तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

कब डॉक्टर से मिलें

सर्दियों में सही केयर और पोषण से बाल घने, चमकदार और मजबूत बने रहते हैं।