By Aditi Singh abcnews.media  13 December 2025

इन लोगों को भूल से भी नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी

ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकती है। जानिए कौन से लोग इससे दूरी बनाए रखें।

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से कम रहता है, उनके लिए ग्रीन टी पीना चक्कर, थकान और कमजोरी की वजह बन सकता है।

 लो ब्लड प्रेशर

ग्रीन टी शरीर में आयरन के अवशोषण को कम करती है। एनीमिया से पीड़ित लोगों में इससे हीमोग्लोबिन और घट सकता है।

एनीमिया

प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा ग्रीन टी पीने से फोलिक एसिड की कमी हो सकती है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदायक है।

गर्भवती महिलाएं

ग्रीन टी में मौजूद कैफीन नींद न आने, बेचैनी और तनाव की समस्या को और बढ़ा सकता है।

नींद की समस्या

खाली पेट या ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी पीने से गैस, एसिडिटी और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है।

पेट की समस्या

कुछ दवाओं के साथ ग्रीन टी का सेवन उनके असर को कम या ज्यादा कर सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है।

 दवाइयाँ लेने वाले लोग

ग्रीन टी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती। अपनी सेहत और जरूरत के अनुसार ही इसका सेवन करें।